ट्रैक्टर को ओवर टेक करना पड़ गया भारी, हादसे में बुझ गया घर का चिराग, छह घायल
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के बैराजित ग्राम सभा में गुरुवार सुबह छह बजे बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार ड्राइवर समेत पांच लोगों को गंभीर चोट आई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बैराजित (गोसाईपुर मोहाव) में ट्रैक्टर को ओवर टेक करने चक्कर में सामने से आ रहे ऑटो से बाइक टकरा गई। बाइक की स्पीड काफी तेज बताई जा रही है।
इस दौरान बाइक सवार दो लोगों में चालक अजय पटेल(22) निवासी टकटकपुर (थाना कैंट) की मौके पर ही मौत हो गई। वहं बाइक सवार दूसार रवि पटेल दूर जा गिरा। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही टेम्पों चालक दुर्गेश कुमार और उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोग व बाइक सवार युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
सवार रवि पटेल सभी को ट्रामा सेंटर रेफर दुर्गावती देवी 55वर्ष, पत्नि हरिप्रसाद ,हरिप्रसाद 60 वर्ष, राजकुमार 23 वर्ष, विकास 19 वर्ष निवासी तरांव थाना चंदवक जौनपुर
अजय पटेल तीन भाइयों में छोटा और एक बहन है। वह रवि को साथ लेकर अपने घर से शाम मौसी के घर बेलवरीयां को निकला था और वहां से भाई की ससुराल तेवर (थाना चोलापुर) में रात रुका था। आज सुबह दोनों अपने घर के लिए निकले थे। घर जाते समय मोहाव चौराहे से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दौरान मिट्टी लदा ट्रैक्टर भागने में सफल रहा। वहीं मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस टेम्पो, व बाईक को कब्जे मे लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।