फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one died from pratima visarjan

मऊ

Tue, 29 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
one died from pratima visarjan
प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मौत
विज्ञापन

मधुबन ।थाना क्षेत्र भेलऊर लठिया के पीपरहिया पुरवे पर लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पुरे गांव में कोहराम मच गया । जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह के दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे रहे । दीपावली पर्व पर गांव में रखे माता लक्ष्मी के प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के युवकों ने गांजे बाजे एवं डीजे के साथ युवकों ने पुरे गांव में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलुस निकालते हुए गांव के सिवान में स्थित जलाशय में हर्षोउल्लास के साथ माता लक्ष्मी की प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे । इसी दौरान नन्हकु यादव पुत्र सुदामा यादव (24) गहरे पानी में चला गया ।बावजूद प्रतिमा विसर्जित कर रहे अन्य युवकों को लगा कि नन्हकु यादव डूबने का मजाक कर रहा तथा सभी युवक जलाशय में विसर्जन के बाद जलाशय से बाहर निकले तो नन्हकु यादव बाहर नहीं निकला जिससे युवकों को संदेह होने लगा तथा खोजबीन शुरू कर दिया । आधे घंटे तक युवकों द्वारा नन्हकु की खोजबीन करने के बाद नन्हकु का शव पानी के उपर उतराया दिखाई दिया ।जिसके बाद लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन कर रहे युवकों में कोहराम मच गया ।यह बात जंगल में आग के तरह गांव में फैल गई जिससे सैकड़ों ग्रामीण इक्कठा हो गए । मौके पर पहुंचे परिजनों में करूण क्त्रस्ंदन को देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो उठी । घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed