{"_id":"5fcb4dea3e9e3e398d68c81d","slug":"one-died-another-injured-in-hit-by-truck-in-sonbhadra-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
Sat, 05 Dec 2020 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
सोनभद्र जिले के रेणुकुट-बीजपुर मार्ग पर कोल डिपो टर्निंग के पास शनिवार की सुबह करीब सवा दस बजे अंबिकापुर से आ रहा ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए दीवार से जा टकराया। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
तेजू गुप्ता(48 ) पुत्र हरीलाल निवासी डूभा और बाबूनंदन विश्वकर्मा(45) पुत्र सीताराम विश्वकर्मा निवासी नधिरा बाइक से बभनी बाजार से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में कोल डिपो टर्निंग के पास अंबिकापुर से रेणुकूट की तरफ तेज गति से जा रहा ट्रक बाइक सवारों को रौंदते हुए दीवार से जा टकराया।
विज्ञापन
इस हादसे में तेजू गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाबूनंदन विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी व 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए।