{"_id":"5de88d268ebc3e54be28c4d2","slug":"one-dead-and-two-serious-in-two-bike-collisions-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक की मौत और दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक की मौत और दो गंभीर
Thu, 05 Dec 2019 10:22 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
bike accident
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को मलिकपुरा-जोगामुसाहिब मार्ग स्थित राजकीय नलकूप लौवाडीह के पास दो बाइकों की टक्कर में तिवारीपुर गांव के मंगरू (18) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल बलविंदर व रामजी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन