फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One child and three Lekhpal corona infected in sonebhadra, number reached 28

सोनभद्र : एक बच्ची और तीन लेखपाल कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 28

Fri, 12 Jun 2020 07:27 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 07:27 PM IST
सार

  • राबर्ट्सगंज तहसील व नई बाजार में की गई बैरिकेडिंग 
  • नौ लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटे घर

विज्ञापन
One child and three Lekhpal corona infected in sonebhadra, number reached 28
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र जिले में दिल्ली से माता-पिता के साथ पांच जून को आई सात वर्षीय बच्ची और राबर्ट्सगंज तहसील के तीन लेखपालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में मामलों की संख्या 28 पहुंच गई है। चारों संक्रमित मरीजों को मधुपुर स्थित 30 बेड के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनके सैंपल नौ जून को जांच के लिए भेजे गए थे। जिले में 28 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से नौ लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अन्य 19 लोगों में से पांच का मिर्जापुर और दस का इलाज मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में पहले से चल रहा है। यहां चार और नए मरीज भर्ती होने पर संख्या 14 हो जाएगी। 
विज्ञापन




शुक्रवार को 125 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 121 की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच शुक्रवार को 131 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। अब तक 2674 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2057 की रिपोर्ट आई है। इनमें से 2029 की निगेटिव तथा 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

संक्रमित मिले तीनों लेखपाल राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात हैं। लेखपालों के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही तहसील को सील कर बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अगले 48 घंटे तक तहसील में कोई कामकाज नहीं होंगे। हालांकि महीने का दूसरा शनिवार पड़ने से 13 जून को अवकाश तो है ही, साथ ही अगले दिन 14 जून को रविवार भी है। 

तीनों लेखपालों में से एक 31 वर्षीय लेखपाल का आवास विकास नगर में है। इसी तरह से 28 वर्षीय दूसरे लेखपाल का आवास मझगांव मिश्रा गांव और तीसरे 25 वर्षीय लेखपाल का आवास प्रभापुरम कालोनी में है। लेखपालों के आवास व उसके आसपास के इलाकों को भी सील कर बैरिकेडिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन जगहों पर फोर्स की तैनाती कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

सात वर्षीय बच्ची जो अपने माता-पिता के साथ पांच जून को यहां आई थी, उसके माता-पिता की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची के निवास स्थल नई बाजार को भी सील कर बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी चारों संक्रमित मरीजों को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed