{"_id":"bc13e4a56ed00e9a7513b079ab9fb413","slug":"once-again-weather-disturd-friday-evening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर फिर मौसम का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर फिर मौसम का कहर
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज/चोलापुर/चौबेपुर। पहले हो चुकी बेमौसम बारिश से किसान उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार को किसानों पर मौसम का कहर फिर टूट पड़ा। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़ने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई।
विज्ञापन
खलिहान में गेहूं के बोझ भीग गए। आंधी से भूसा उड़ गया। कटाई-मड़ाई का कार्य फिर बाधित हो गया। हालांकि चोलापुर, दानगंज और चौबेपुर में ही आंधी-बारिश का प्रकोप अधिक रहा। अन्य इलाकों में महज अंधड़ चला। चोलापुर में तो ये हाल है कि पिछली बारिश से भीगी गेहूं की फसल के दाने अंकुरित हो गए हैं।
विज्ञापन
दानगंज क्षेत्र में आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई। सुआरी, दानगंज, बंतरी, लाखी, भदवा, भिदुर में बारिश और ओलावृष्टि फसल बर्बाद हो गई। नियार, रजला, लखनपुर, अजगरा, जगदीशपुर, बेला, बबियांव, हरदासीपुर में मूसलधार बारिश से खेतों और सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
पहले बर्बाद झेल चुके किसान तेजी के साथ गेहूं की कटाई-मड़ाई में लगे थे। इस बारिश से बचीखुची फसल भी नष्ट हो गई। कटाई, मड़ाई का कार्य ठप पड़ गया। नियार के किसान राजनाथ सिंह, महेश सिंह, उधोरामपुर के भैरव सिंह, मोहनीडीह के रविंद्र चौबे, अजगरा के धनंजय यादव, खरदहा के पिंटू सिंह ने बताया कि कटाई और मड़ाई का कार्य बाकी था। बारिश से बची-खुची फसल भी बर्बाद हो गई।
चौबेपुर क्षेत्र में शाम चार बजे अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवाओं संग बारिश हुई। किसानों ने मड़ाई के लिए गेहूं के बोझ खोलकर उसे सूखने के लिए फैलाया था। हवा के चलते बोझ उड़ गए। कादीपुर के रमाशंकर मौर्य, अजांव के बुद्दू यादव, गोबरहा के विजय ने बताया कि अभी 40 फीसदी किसान अभी मड़ाई नहीं कर पाए हैं।
ऐसे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मड़ाई का कार्य ठप पड़ गया है। चोलापुर क्षेत्र में अभी तीस फीसदी कटाई नहीं हो पाई है।
शुक्रवार को तेवर, गोला, ताड़ी, लटकरपुर, घरसौना, मंगोलेपुर आदि क्षेत्रों में तेज बारिश से फसल बर्बाद हो गई जबकि इमलिया, अल्लोपुर, अमरपट्टी, गोपपुर, बालकिसुनपुर, खोहर, करहिया में कम बारिश हुई। गोहर के मुन्ना सिंह, राघवेंद्र सिंह और सुजीत सिंह ने बताया कि अभी वे गेहूं की कटाई नहीं कर पाए हैं। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से फसल गिर गई है। कई किसान ऐसे हैं जो पिछली बारिश से भीगी फसल को सूखा नहीं पाए थे, उनके गेहूं के दाने अंकुरित हो गए हैं।