फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   once again miscreants snatched gold chain from women who returning fro temple in varanasi

वाराणसीः पुलिस का पहरा भी नहीं आया काम, मंदिर से लौट रही महिला का चेन छीन ले उड़े बदमाश

Fri, 18 Jun 2021 04:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 04:20 PM IST
सार

वाराणसी के भेलूपुर थाना और लंका थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। शुक्रवार को खोजवा स्थित प्रेम तिराहे के समीप एक महिला से चेन की छिनैती हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आधे घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही।  चेन की कीमत ढेड़ लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन
once again miscreants snatched gold chain from women who returning fro temple in varanasi
घटना की शिकार महिला मंदिर से वापस लौट रही थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ हो चुके चेन लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं कर रह रहे। पुलिस की तमाम सख्ती के दावे के बाद भी बेखौफ बदमाश चेन छिनैती की घटना को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को खोजवा स्थित प्रेम तिराहे के समीप जगरनाथधाम कॉलोनी के मोड़ पर महिला से चेन की छिनैती हो गई।

विज्ञापन


घटना की शिकार महिला मंजू सिंह दुर्गाकुंड मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थी। चेन छिनैती की सूचना पर दुर्गाकुंड और खोजवा पुलिस चौकी के कर्मी पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मी करीब आधे घंटे तक  सीमा विवाद में उलझे रहे । जब ये पता चला की घटना खोजवा क्षेत्र की है तो खोजवा चौकी के पुलिस कर्मी जांच में जुटे।
विज्ञापन


घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि चेन छिनैती की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैंटम और चौकी प्रभारी कभी गस्त नहीं करते हैं। घटना होने के बाद सिर्फ इलाके में दिखाई पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फीट चौड़ी गली में वारदात को दिया अंजाम

छीने गए चेन की कीमत ढेड़ लाख रुपये बताई गई है। जगरनाथ धाम निवासनी  मंजू सिंह शुक्रवार  दोपहर में दुर्गाकुंड मंदिर गई थी। वहां से वापस लौटने पर कॉलोनी के मोड़ पहले एक तीन फीट की चौड़ी गली गई है। मंजू सिंह जैसे ही गली में घुसकर 10 कदम आगे पहुंची कि पीछे से एक युवक ने धावा बोला।

युवक महिला की गले से चेन छीन कर 100 मीटर दूर खड़े दूसरे युवक के साथ बाइक  पर सवार होकर फरार हो गया।  पीड़िता  मंजू ने रो-रोकर बताया की 10 साल पहले पति ने सोने की चेन शादी की सालगिरह पर दी थी। जिसे आज मंदिर से वापस लौटते वक्त बदमाशों ने छिन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed