फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP chunav 2022 varanasi ajagara vidhan sabha report card On the work done on roads, drinking water, the public needs more

UP Chunav 2022: अजगरा विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड, सड़क, पेयजल पर हुआ काम पर जनता को चाहिए और ज्यादा

Wed, 02 Feb 2022 12:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 02 Feb 2022 12:52 PM IST
सार

वाराणसी के अजगरा विधानसभा से 2017 में सुभासपा के कैलाश सोनकर ने जीत दर्ज की थी। इस बार सुभासपा का गठबंधन सपा के साथा है। अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन
UP chunav 2022 varanasi ajagara vidhan sabha report card On the work done on roads, drinking water, the public needs more
अजगरा विधायक कैलाश सोनकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा-गोमती के संगम और मार्कंडेय महादेव मंदिर की पहचान वाली अजगरा विधानसभा सीट पर 2017 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कैलाश सोनकर ने जीत हासिल की थी। जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर की सीमा से सटे इस विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम हुआ है।

विज्ञापन


इस विधानसभा क्षेत्र में कई धार्मिक स्थलों की अपनी अलग पहचान है, यहां विकास कार्य किए गए हैं, मगर यहां की जनता को और ज्यादा की उम्मीद है। दरअसल, अजगरा विधानसभा क्षेत्र में ही चंद्रावती चंद्र प्रभु की जन्मस्थली के चलते देश के कोने-कोने से जैन धर्मावलंबी यहां आते हैं।
विज्ञापन


गौरा उपरवार गंगा के समीप मौनी बाबा का आश्रम है, जहां मौनी अमावस्या पर्व पर पचबहनी स्नान के लिए पूर्वांचल के कई जनपदों से लोग आते हैं। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कोई विशेष काम नहीं हुआ, जिससे सुविधाओं के साथ रोजगार की संभावना बने। पूरी विधानसभा में महज सोलर लाइट के अलावा कुछ और नहीं दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड सहित कई परियोजनाओं की सौगात यहां के लोगों को जरूर मिली है। मगर, स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, संपर्क मार्ग, नाली, सीवर के साथ अन्य सुविधाओं की बाट लोग पांच साल जोहते ही रह गए।

अजगरा के प्रमुख इलाके

नियार बसंती घाट व मंदिर, छित्तमपुर गांव स्थित नैपाली भगवती धाम
ऐतिहासिक स्थान
मार्कंडेय महादेव मंदिर, चंद्रावती चंद्र प्रभु की जन्मस्थली, गंगा-गोमती संगम घाट

फैक्ट फाइल
कुल मतदाता            पुरुष              महिला                    थर्ड जेंडर
3, 68,938              1,97,001        1,71,926                 11

जनता से पूछिए पांच साल विधायक दिखे या नहीं

उपविजेता रहे कांग्रेस और सपा गठबंधन के प्रत्याशी लालजी सोनकर का कहना है कि आप जनता से पूछिए कि पांच साल विधायक क्षेत्र में दिखे या नहीं। चुनाव जीतने के बाद जनता से नाता तोड़ने वाले विधायक से क्या उम्मीद होगी। विकास का एक भी काम नहीं हुआ है। सड़कें बनी ही नहीं, किसान, महिला और नौजवानों के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया गया, जिससे किसी को राहत मिले। धर्मस्थलों पर सुविधाओं को लेकर कोई काम नहीं हुआ।

विधायक बोले, अजगरा जाकर देखिए विकास की हकीकत

अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर कहते हैं कि सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए मेरा एक भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है। इसक बाद भी विधायक निधि और अन्य संसाधनों से क्षेत्र में सड़क, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर काम किया गया है। ऐसा कोई गांव नहीं है, जहां काम नहीं कराया गया है। ग्रामीण इलाके की बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए सब स्टेशन बनवाए गए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी सूरत बदली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed