{"_id":"63959f0039888d0a37579eec","slug":"on-the-occasion-of-indian-language-day-children-learned-to-say-hello-in-different-languages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Language Day: भारतीय भाषा दिवस के मौके पर बच्चों ने अलग-अलग भाषाओं में सीखा नमस्ते बोलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Language Day: भारतीय भाषा दिवस के मौके पर बच्चों ने अलग-अलग भाषाओं में सीखा नमस्ते बोलना
Sun, 11 Dec 2022 02:43 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 11 Dec 2022 02:43 PM IST
सार
माई नर्चर प्री स्कूल महमूरगंज में भारतीय भाषा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं में नमस्ते करना और अपना परिचय देना सिखाया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व बच्चे गुजराती, बंगाली व अन्य राज्यों के परिधान पहनकर स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
Indian Language Day: भारतीय भाषा दिवस के मौके पर बच्चों ने अलग-अलग भाषाओं में सीखा नमस्ते बोलना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-दक्षिण के सेतु के नाम से प्रसिद्ध महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जयंती के मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में 11 दिसंबर यानि आज भारतीय भाषा दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत छात्रों को भारतीय भाषाओं की जानकारी देने, अन्य भारतीय भाषाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारतीय भाषाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में माई नर्चर प्री स्कूल महमूरगंज में भारतीय भाषा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं में नमस्ते करना और अपना परिचय देना सिखाया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व बच्चे गुजराती, बंगाली व अन्य राज्यों के परिधान पहनकर स्कूल पहुंचे। स्कूल की प्रधानाचार्य निधि कपूर ने बच्चों को भारतीय भाषाओं का महत्व समझाया।
विज्ञापन
महाकवि सुब्रह्मण्य भारती
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय भाषा उत्सव में शामिल होंगे एक करोड़ छात्र
महाकवि सुब्रह्मण्यम की 140वीं जयंती को भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाना जा रहा है। काशी तमिल संगमम के संयोजक चम्मू कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से देश भर में महाकवि सुब्रह्मण्यम की 140वीं जयंती को भारतीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें देश के एक लाख से अधिक विश्वविद्यालय, विद्यालय अन्य शिक्षण संस्थानों के एक करोड़ छात्र शामिल हैं। शहर के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में भारतीय भाषा उत्सव के आयोजन हो रहे हैं।