फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the initiative of Chandauli MP, the work of replacing shabby wires started

चंदौली सांसद की पहल पर जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू

Tue, 01 Jun 2021 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
On the initiative of Chandauli MP, the work of replacing shabby wires started
चोलापुर। चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देश पर जर्जर तारों के बदलने की शुरुआत की गई। सोमवार को तेवर गांव से उसकी शुरुआत की गई। जहां गांव वालों की उपस्थिति में सांसद व केंद्रीय मंत्री के विद्युत प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय ने पूजा पाठ करा कर विधिवत शुरुआत करा दी।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर अशोका डिस्काम फर्म के एमडी पीयूष पांडेय ने बताया जनपद के आठों विकास खंड क्षेत्र के सभी गांवों में जर्जर विद्युत तारों व जर्जर विद्युत पोल को नये सिरे से बदला जायेगा। साथ ही क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को भी दूर किया जायेगा। इस अवसर पर चोलापुर बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद व केंद्रीय मंत्री की निधि से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल्द ही लगा दिया जाएगा। इसके साथ साथ अजगरा और शिवपुर क्षेत्र में कई नए कार्य कराए जाने हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपने अपने गांव व बाजार की समस्या को उन तक पहुंचाने की अपील की। ताकि क्षेत्र मे विद्युत से संबंधित कोई समस्या न रह जाए। सभी लोगों को विद्युत बिना रुकावट के मिले। और पूरे क्षेत्र का विकास और भी गति से होता रहे। इस दौरान नये विद्युत पोल पर विधिवत माला फूल चढ़ाकर मंत्रोंचारण करते हुए नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्युत ठेकेदार विवेक पांडेय, ग्राम प्रधान तेवर गौरव सिंह, कैलाश राय व रविन्द्र मिश्रा, सतीश सिंह, वरुण चौबे आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed