फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omprakash Rajbhar said Mayawati government was good BJP is the riot party 

ओमप्रकाश राजभर ने मायावती के शासनकाल को बताया अच्छा, बोले- भाजपा दंगा कराने वाली पार्टी

Wed, 10 Mar 2021 03:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Mar 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar said Mayawati government was good BJP is the riot party 
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के दर्द को क्या समझेंगे।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दंगा कराती है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि उनके बिना भाजपा की सरकार नहीं बन सकती थी और आगे भी 2022 में उनके हाथ में सत्ता की चाभी रहेगी।
विज्ञापन


बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बननी तय है। चाहे केंद्र और राज्य की पूरी कैबिनेट लगी क्यों न हो। उन्होंने किसान नेता टिकैत का समर्थन करते हुए कहा कि जनता सबकुछ ठीक से समझ गई है। प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed