फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omicron can spread rapidly among already infected, vaccinated

पहले से संक्रमित, टीकाकरण वालों में तेजी से फैल सकता है ओमिक्रॉन

Sun, 12 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Omicron can spread rapidly among already infected, vaccinated
देश में ओमिक्रॉन वेरियंट का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जिले में स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। इस बीच बीएचयू के सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर के प्रोफेसर परिमल दास के नेतृत्व में एक अध्ययन में बताया गया है कि पहले से संक्रमित या टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों में ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैल सकता है। अध्ययन के माध्यम से लोगों को इससे बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है। प्रो. परिमल दास ने बताया कि यह एक कंप्यूटर बेस्ड अध्ययन है। बायो इंफॉर्मेटिक्स सीओवी2 के ओमिक्रॉन वेरियंट के अध्ययन के बाद पता चला कि ओमिक्रॉन वेरियंट डेल्टा एवाई1 और एवाई2 वेरियंट की तुलना में एसीई2 रिसेप्टर के साथ अधिक बॉन्डिंग दिखाता है। यह भी पता चला कि साधारण वेरियंट और डेल्टा एवाई1 और एवाई2 की तुलना में ओमिक्रॉन का आरबीडी रीजन मानव मोनोक्लोनल एंटीबॉडी से कम संपर्क में आता है। बताया कि यह अध्ययन छह दिसंबर को बायो आर्काइव में प्रकाशित हो चुका है। इसमें शोध छात्र प्रशांत रंजन, नेहा, चंद्रा देवी और कविप्रिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed