फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om Prakash Rajbhar says 399 legislators are Monkeys of Gandhi ji

चार विधायकों को छोड़ 399 विधायक गांधी जी के बंदर: ओमप्रकाश राजभर

Fri, 01 Feb 2019 07:59 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 01 Feb 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar says 399 legislators are Monkeys of Gandhi ji
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

वोट के लिए नेता अपने आपको हिन्दू बनाते हैं। जब नौकरी की बात होती है तब ये बताते है कि ये भर है, मल्लाह है, बिन्द है, कोहार है। इनसे आप सावधान हो जाओ। अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट है कि ये भाजपा वाले दंगा कराने वाले है, इनसे सावधान रहना होगा। आप इनके बहकावे में कही मत जाना, नहीं तो जान गंवानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को तो बैकुंठ जाने की चिंता है, हमसे भी कहे तो हमने कहा कि हमें नहीं जाना, हमें गरीबों की चिंता हैं। यह बाते बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के सैदनाथ शिवमंदिर घोघा में अति पिछड़ा, अति दलित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री व भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कही। कहा कि आरक्षण में बंटवारा न हुआ, शराब बंदी न हुई, शिक्षा में सुधार न हुआ तो उत्तर प्रदेश से भाजपा चली जाएगी।
विज्ञापन


कहा, हमारा देश भावनाओं का देश है ये न तो गुजरात मॉडल देंगे और न ही गरीबों के हालात में सुधार करने में सहयोग करेंगे। कहा कि हर हर मोदी का नारा बेमानी साबित हुआ। कहा कि प्रदेश सरकार कुंभ में तीन हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यह राशि गरीबों को आवास के लिए दे देती तो उनका विकास हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यहां गरीब राशन, आवास, शौचालय, पेंशन के लिए लड़ रहे हैं। वोट देने वाले गरीब सवर्ण को आरक्षण देने के लिए 24 घंटे में कानून बना दिया। कहा कि वह 16 वर्षो से आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ा, दलित को हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कहा, बाबा रामदेव कहते है संतों को भी भारतरत्न मिले। मैं कहता हूं कि सभी बाबाओं को भारतरत्न दिया जाए लेकिन पहले जो जेल में बंद हैं, उन्हीं संतों को दिलवा दीजिए। कहाकि आप सब सतर्क हो जाओ, नहीं तो चुनाव आ रहा हैं, ये बहुरुपिए भेष बदल कर फिर आएंगे।  कहा कि साधु इस ठंड में खुले में बैठकर गरीबों को चूस कर लाल हो गए है।


हमने विधान सभा में जाकर देखा कि चार विधायकों को छोड़ 399 विधायक गांधी जी के बंदर बने हुए है। जब गरीब अपनी फरियाद लेकर जाता है तो तब ये गांधी जी के बंदर अपनी जुबान बंद कर लेता है। इस मौके पर भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक, सुनिल सिंह, अमित कुमार सिंह पिंकू, जिला पंचायत सदस्य मानती राजभर,विधान सभा अध्यक्ष उमापति राजभर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed