{"_id":"5a75fd354f1c1ba4268b8373","slug":"om-prakash-rajbhar-said-law-and-order-is-fail-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं, जनता की कोई सुनने वाला नहीं : ओम प्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं, जनता की कोई सुनने वाला नहीं : ओम प्रकाश राजभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा समन्वय की बैठक में बोलते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कोई अधिकारी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। यह बात कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को गाजीपुर में कही।
महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित भाजपा एवं सुभासपा समन्वय बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमसे सवाल करते हैं। विकास के बारे में पूछते हैं। हैंडपंप मांगते हैं। कहते हैं कि थाना और तहसील में हम लोगों की बात सुनी नहीं जा रही है। इस सब के पीछे कौन जिम्मेदार है।
मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया जाए तो उसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। कोई समाधान नहीं निकलता है। यह हमारी ही स्थिति नहीं है।
यह केवल मेरे पार्टी की स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री और कुछ लोगों को छोड़कर सभी विधायकों की है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार में हाहाकार मचा है। कोई किसी की सुनने वाला नहीं है।

हमारे बल पर 165 सीटों पर भाजपा को मिली जीत
मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : File Photo
प्रदेश में हमारे बल पर 165 सीटों पर भाजपा को जीत मिली और हमें नजरअंदाज कर सरकार चलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे दम पर सत्ता में आने वाली भाजपा ने कैबिनेट मंत्री तो मुझे बना दिया लेकिन विभाग मुझे सबसे घटिया दिया।
75 जिलों में सिर्फ 36 कर्मचारियों वाला विभाग वह भी बिना बजट का। इसकी शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री से कर चुका हूं। अब पानी नाक से ऊपर हो गया है।
उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो 2019 से पहले निर्णय के लिए सोचना पड़ेगा। इसका खामियाजा 2022 में देखने को मिलेगा और पता चलेगा कि किसका कितना जनाधार रहा है।