फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash rajbhar do politics on the name of backward reservation

'पिछड़ों के आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रहे मंत्री ओमप्रकाश राजभर'

Tue, 26 Jun 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Jun 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar do politics on the name of backward reservation
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आरक्षण की लड़ाई के नाम पर सिर्फ बात करके राजनीतिक रोटी सेंकना ठीक नहीं है। पिछड़ों के नाम पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर राजनीति कर रहे हैं। उक्त बातें पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा।

सोमवार को वाराणसी पहुंचे मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हए कहा कि जातिवादी दल यूपी में खड़े हो गए हैं। अखिलेश और मायावती का हश्र क्या हुआ है किसी से छिपा नहीं है। सरकार में रहकर वोट की राजनीति अखिलेश और मायावती ने भी की थी।
विज्ञापन


मंत्री ओमप्रकाश को चाहिए कि सरकार में रहकर मुख्यमंत्री से बात करके पिछड़ों का विकास करना चाहिए। 54 प्रतिशत पिछड़ों का विकास योगी सरकार कर रही है। बीते सपा और बसपा के सरकार में मात्र 10 प्रतिशत पिछड़ों का भला हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़ों के विकास के लिए 1992-93 में राष्ट्रीय वित्त विकास निगम से 71 करोड़ रुपये यूपी को मिले थे। मध्यस्थता की कार्रवाई चल रही है। अब तक 52 करोड़ रुपये दे पाए हैं जबकि बकाया और ब्याज मिलाकर 61 करोड़ रुपये है।

सरकार से आकस्मिक निधि से धन लेकर इसे भरने की मांग की जा रही है। गांव स्तर पर रोजगार लाने, एक मुश्त समाधान योजना के जरिए पिछड़ों का समाधान किया जा रहा है। 

गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं दिग्विजय सिंह

Om prakash rajbhar do politics on the name of backward reservation
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हिंदू आतंकवाद के बयान पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह बहुत बड़े नेता है, गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। वह देख रहे है आने वाले चुनाव में हिंदुओं के सहारे बिना चुनाव नही जीत पाएंगे क्योंकि भारत में 80 प्रतिशत हिंदू हैं इसलिये आरएसएस का सहारा लेना चाहते है।

इलाहाबाद जाते समय सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है जब कांग्रेस की सरकार थी मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, सोनिया गांधी ने यह निर्णय लिया कि किसी न किसी तरह हिंदुओं पर दोष दिया जाए कि वह आतंकवादी है।

उन्होंने यह खेल रचा जिसका पर्दाफाश अब हुआ है। यह तो एक तरह से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी की बात करे तो उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है जब चुनाव आता है तब उन्हें जनेऊ और मंदिर नजर आने लगता है। 

गठबंधन के सवाल पर कहा कि चाहे कुछ हो राष्ट्रीय दल तो कांग्रेस ही है आम चुनाव में बिना कांग्रेस के गठबंधन नहीं हो सकता है जो मिलना चाहते है मिल ले हश्र वही होगा। 
वाराणसी में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली में के सवाल पर कहा कि पहले दिल्ली तो संभाल ले दिल्ली तो संभलता नहीं उन लोगो से, बनारस में  कर रहे है रैली। 

आप की रैली में शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा के शामिल होने के सवाल पर कहा कि उन दोनों लोगों को पार्टी ने बहुत कुछ दिया है और पार्टी ने ही उनका कद बनाया है। आज वह इस तरह का काम कर रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है

भाजपा के चरित्र के चलते कई पार्टियों में असंतोष

Om prakash rajbhar do politics on the name of backward reservation
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala
 राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पीडीपी, जदयू, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सहित कई पार्टियों में असंतोष है। यह असंतोष भाजपा के चरित्र के चलते पैदा हो रहा है। 45 राजनीतिक दलों का पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है।

 सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से आप नेता ने कहा कि प्रभु श्रीराम टाट पर हैं जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ठाठ पर हैं।  'आप' नेता ने महागठबंधन के सवाल पर कहा कि यूपी में भाजपा को रोकने के लिए सपा और बसपा के गठबंधन का स्वागत करना चाहिए।

अभी भाजपा के खिलाफ बन रहे महागठबंधन में आप शामिल नहीं है। इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बनारस संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी इसके लिए इंतजार करना होगा।
2014 लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल बनारस से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed