फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash rajbhar announce candidates for lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : ओमप्रकाश राजभर ने छोड़ा भजापा का साथ, मैदान में उतारे उम्मीदवार

Tue, 16 Apr 2019 06:06 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 16 Apr 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar announce candidates for lok sabha election 2019
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को एलान किया था कि उनकी पार्टी अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसी एलान के मद्देनजर पांचवें, छठे और सातवें चरण के लिए पार्टी ने अपने 39 प्रत्याशी मंगलवार को मैदान में उतारे। 

विज्ञापन


ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा मुझसे अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की बात कह रही थी लेकिन मैं अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ूंगा। वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि विधानसभा में भाजपा से समझौता बरकार रहेगा।
विज्ञापन


ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। इसके चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। राजभर ने कहा कि अब अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है। ओम प्रकाश राजभर ने पूर्वांचल की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल की 12 लोकसभा सीटों पर ये प्रत्याशी घोषित



आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से दिलीप सरोज को सुभासपा की तरफ से टिकट मिला है। वहीं, आजमगढ़ से यशवंत सिंह उर्फ विक्की सिंह का नाम घोषित हुआ है। पार्टी ने जौनपुर से बृजेश कुमार प्रजापति और मछलीशहर सीट पर ममता बनवासी को उतारा है।

मऊ जिले की घोसी सीट से महेंद्र राजभर पर सुभासपा ने दांव लगाया है। वहीं, बलिया से विनोद तिवारी को मैदान में उतारा है। उधर, गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर और चंदौली से राजनाथ राजभर के साथ पार्टी ने जातीय समीकरण साधना चाहा है।

भदोही से राहुल बारी, मिर्जापुर से दरोगा बियार और सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से कैलाश नाथ कोल चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सिद्धार्थ राजभर को मैदान में उतरा था।  लेकिन सिद्धार्थ की उम्र कम होने के कारण उनका टिकट काट कर सुरेंद्र प्रसाद राजभर को दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed