फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old woman killed by pipe of iron grandson in custody in Varanasi

वाराणसी: बुजुर्ग महिला के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर हत्या, पोता हिरासत में

Sat, 14 Nov 2020 11:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Nov 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Old woman killed by pipe of iron grandson in custody in Varanasi
बुजुर्ग महिला की हत्या, घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में शुक्रवार की रात जुआ खेल रहे युवकों ने बुजुर्ग महिला के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह सूचना पाकर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस ने शक के आधार पर वृद्धा के पोते को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के लिए पैसा न देने के कारण पोते ने दादी की हत्या की है। पुलिस पोते से पूछताछ कर वारदात की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



सारनाथ थाना क्षेत्र के घूरीपुर (सथवां) में वृद्धा मुदना बानो(85) सड़क किनारे कच्चे मकान में अकेले रहती थी। चार बेटे गुलाब, सुरेश, पप्पू और निजामुद्दीन वृद्धा के मकान से कुछ दूरी पर रहते हैं। निजामुद्दीन की पत्नी ने बताया कि हल्ला सुनाई देने पर हम लोग भाग कर आए तो पता चला कि हमारी सास को लोहे के पाइप से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके शव के पास एक चाकू भी पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी सारनाथ इंद्र भूषण यादव ने बताया कि शक के आधार पर वृद्धा के पोते से पूछताछ की जा रही है। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed