{"_id":"5f7aaa1c8ebc3e9bc61caf25","slug":"old-man-died-beaten-by-neighbors-into-house-wife-injured-in-chanduali-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पड़ोसियों ने घर में घुसकर अधेड़ को बेरहमी से पीटा, मौके पर मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पड़ोसियों ने घर में घुसकर अधेड़ को बेरहमी से पीटा, मौके पर मौत, पत्नी घायल
Mon, 05 Oct 2020 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
beat demo pic
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के भदखरी गांव में रविवार की रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने रामबदन उर्फ करीमन(55) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इससे पहले शाम को महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रविवार की शाम को भदखरी गांव निवासी रामबदन की पत्नी का पड़ोसी महिलाओं से किसी बात पर विवाद हो गया था। महिलाओं ने रामबदन की पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और उसका सिर फट गया। उसने कंदवा थाने पहुंचकर महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
देर रात जब पिटाई करने वाली पड़ोसी महिलाओं और उनके घर वालों को मुकदमा दर्ज कराने की बात पता चली तो वे लाठी-डंडे लेकर रामबदन के घर पहुंच गए। वहां उसके घर मे घुसकर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही रामबदन की मौत हो गई।