फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old Age Pension: Amount sent to the account of 85,529 beneficiaries

वृद्धावस्था पेंशन : 85,529 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि

Thu, 02 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Old Age Pension: Amount sent to the account of 85,529 beneficiaries
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से वृद्धावस्था पेंशनर्स के खातों में पेंशन की धनराशि भेजी। डीबीटी के माध्यम से वाराणसी के 85,529 लाभार्थियों के खाते में रुपये पहुंचे। बृहस्पतिवार को कमिश्नरी में अधिकारी और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री की बातें सुनीं। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने वाले लाभार्थियों में राजनारायण, विजय बहादुर, नारायण, सितम, कैलाशनाथ, कमला प्रसाद, चंद्रबली, दयाशंकर, जुड़ावन व रामदुलार शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह की दर से तीन माह की किस्त 1500 रुपये भेजी गई है। बीते चाल साल में 23,418 नई वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई है। लाभार्थियों को शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जा रहा है। इनमें आवास, उज्जवला में गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, शौचालय, किसान सम्मान निधि शामिल हैं। गरीब परिवार के कमाऊ मुखिया की मृत्यु पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में अब तक 957 आश्रितों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इस अवसर पर डीएम कौशलराज शर्मा, सीडीओ अभिषेक गोयल, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed