फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Offline classes  start in BHU classes for final year and research students start with immediate effect 

बीएचयू में ऑफलाइन कक्षाएं शुरूः अंतिम वर्ष और शोध छात्रों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से शुरू, द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से 

Thu, 10 Feb 2022 09:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Feb 2022 09:50 AM IST
सार

बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की अध्यक्षता में बुधवार को  डीन, डायरेक्टर की बैठक में इसका फैसला होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Offline classes  start in BHU classes for final year and research students start with immediate effect 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में कोरोना काल में बंद चल रही ऑफलाइन कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया गया है। इसमें अंतिम वर्ष और शोध छात्रों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई हैं, जबकि द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही छात्रावास का आवंटन भी शुरू हो जाएगा। बुधवार को कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की अध्यक्षता में डीन, डायरेक्टर की बैठक में इसका फैसला होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि आईएमएस बीएचयू में कक्षाएं ऑफलाइन मोड में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कृषि, प्रबंध अध्ययन संस्थान, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान, कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विधि संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय आदि संकायों में 21 फरवरी से द्वितीय वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरे और अंतिम वर्ष का फैसला तो ले लिया गया है लेकिन प्रथम वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं चलाए जाने के लिए अभी छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सराहा

इस पर जल्द ही फैसला होगा। संयुक्त कुलसचिव शिक्षण डॉ. संजय कुमार ने इसका आदेश जारी कर सभी निदेशकों, संकाय प्रमुख, प्राचार्य महिला महाविद्यालय सहित अन्य लोगों से इसका पालन कराने को कहा है। छात्रावासों में साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव के लिए 50 रुपये की दर से निधि आवंटित की जाएगी। 

ऑफलाइन कक्षाएं चलाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सात फरवरी से कुलपति आवास पर चल रहे धरना, प्रदर्शन रंग लाया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। परिषद के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने इसे बड़ी जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed