फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Officer night visit due to facility of guest in NRI summit

प्रवासी भारतीय सम्मेलनः मेहमानों की सुविधा को लकेर अधिकारियों ने किया नाइट विजिट

Tue, 06 Nov 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Nov 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Officer night visit due to facility of guest in NRI summit
बनारस में अगले साल होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को रहने और यातायात व्यवस्था के लिए एजेंसी तय होने के बाद सोमवार को कार्यक्रम स्थलों का नाइट विजिट किया गया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और विशेष सचिव एनआरआई अरुण कुमार के साथ एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर स्विस काटेज सहित अन्य स्थलों का खाका तैयार किया। एक दिसंबर से प्रवासी ग्राम में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ में निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंट सिटी, इवेंट मैनेजर और ट्रांसपोर्टेशन के लिए कंपनियां तय कर ली गई हैं। सोमवार को तीनों एजेंसियों के साथ एनआरआई विभाग के विशेष सचिव वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के साथ बैठक में जगह और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। एजेंसियों ने 15 दिन में पूरी कार्ययोजना बनाने का आश्वासन दिया। एक दिसंबर से काम शुरू करने का आश्वासन दिया। मंडलायुक्त ने बताया कि ऐंढ़े, हस्तकला संकुल और स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। इसमें किस जगह पर कौन का निर्माण होगा इसका खाका तैयार किया गया है।

जमीन एक सप्ताह में कराई जाएगी तैयार

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयार होने वाले स्विस काटेज और पार्किंग आदि के लिए जमीन एक सप्ताह में तैयार कर ली जाए। सभी विभाग सम्मेलन से पहले कराए जाने वाले कामों का मांग पत्र जल्द ही उपलब्ध कराएं। यह निर्देश विशेष सचिव एनआरआई की उपस्थिति में डीएम सुरेंद्र सिंह ने बैठक में दिया।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची मांगी गई। शौचालयों के निर्माण एवं गुणवत्ता संतोषजनक न होने पर नाराजगी की। घाटों पर कई स्थानों पर खुले में शौच पर डीएम ने नाराजगी जताई और कार्रवाई का निर्देश दिया।

 

उन्होंने सार्वजनिक तालाब एवं कुंडो में कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का भी निर्देश दिया। प्लास्टिक थैली पर लगे प्रतिबंध को कड़ाई से अनुपालन को कहा। उन्होंने कहा भीड़-भाड़ वाले जगहों पर दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की दुकान नहीं लगनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed