{"_id":"66e922d983f8531e660a9b25","slug":"offering-of-gold-crown-in-shri-ram-darbar-of-sankatmochan-temple-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : पीएम के जन्मदिन का उत्साह, संकटमोचन मंदिर के श्रीराम दरबार में स्वर्ण मुकुट का अर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : पीएम के जन्मदिन का उत्साह, संकटमोचन मंदिर के श्रीराम दरबार में स्वर्ण मुकुट का अर्पण
Tue, 17 Sep 2024 12:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:09 PM IST
सार
प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में स्वर्ण मुकुट का अर्पण किया गया। लगभग 550 ग्राम सोने से बने तीन मुकुट संकटमोचन मंदिर पहुंच चुके है। मंदिर के श्रीराम दरबार में मौजूद भगवान श्रीराम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण की मूर्ति पर शिरोधार्य कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
संकटमोचन, राम दरबार में तीन स्वर्ण मुकुटों का अर्पण करते भक्त
- फोटो : Amar Ujala Varanasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम के जन्मदिन का उत्साह चरम पर है, हर कोई अपने माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। वाराणसी निवासी राष्ट्रभक्त अरविंद सिंह ने पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संकटमोचन मंदिर में तीन स्वर्ण मुकुट का अर्पण किया।
विज्ञापन
मुकुट को पहले शिवपुर स्थित संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में रखा गया। अखण्ड रामायण की शुरूआत हुई। जब मुकुट संकट मोचन मंदिर पहुंचे तो सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ और तीनों मुकुटों को पूजन के साथ ही संकटमोचन मंदिर के श्रीराम दरबार को अर्पित किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले भी 16 सितंबर 2019 को अरविंद सिंह द्वारा ही डेढ़ किलो सोने का मुकुट संकट मोचन मंदिर को अर्पित किया गया था और उस दौरान मुकुट चढ़ाने वाले की माने तो पीएम की जीत और पूर्ण बहुमत की सरकार की मन्नत मांगी थी। तब मन्नत पूरी हुई और पूरे उत्साह के साथ मुकुट का अर्पण हुआ था।
विज्ञापन
मुकुट चढ़ाने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि इस बार भी 2024 में सरकार बनने की कामना की गयी थी जो पूरी हुई और भगवान श्रीराम के दरबार में मुकुट का चढ़ाया गया। इस बार चढ़ाए गए तीन मुकुटों की कीमत लगभग 41 लाख बताई जा रही है।