फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Offering of five crores in Kashi Vishwanath more than one crore devotees reached in kashi dham

काशी विश्वनाथ धाम ने तोड़ा रिकॉर्ड: सावन में पांच करोड़ से अधिक का चढ़ावा,एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

Thu, 18 Aug 2022 12:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 18 Aug 2022 12:45 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम ने इस बार सावन में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरे सावन में जहां एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया, वहीं 5 करोड़ से अधिक का चढ़ावा भी मंदिर में चढ़ाया गया है। करीब 40 किलो से ज्यादा चांदी का चढ़ावा मंदिर में आया है वहीं एक करोड़ से अधिक का सोना भी बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा दान दिया गया है।

विज्ञापन
Offering of five crores in Kashi Vishwanath more than one crore devotees reached in kashi dham
लाइन में लगे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम ने इस बार के सावन में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूरे सावन माह में जहां एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन पूजन किया, वहीं 5 करोड़ से अधिक का चढ़ावा भी मंदिर में चढ़ाया गया है।
विज्ञापन

Offering of five crores in Kashi Vishwanath more than one crore devotees reached in kashi dham
काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम ने सावन में अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रतिदिन ढाई से तीन लाख श्रद्धालु मंदिर में बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। वहीं पूरे माह का अगर आंकड़ा देखा जाए तो यह आंकड़ा एक करोड़ के पार हो गया है। जबकि बाबा दरबार में चढ़ावे की बात की जाए तो विभिन्न साधनों जैसे मनी ऑर्डर, दानपात्र, ऑनलाइन और ऑफलाइन इन सब को मिलाकर लगभग 5 करोड का चढ़ावा मंदिर में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Offering of five crores in Kashi Vishwanath more than one crore devotees reached in kashi dham
काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
इस बार सोने चांदी की बात की जाए तो लगभग 40 किलो से ज्यादा चांदी का चढ़ावा मंदिर में आया है वहीं एक करोड़ से अधिक का सोना भी बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा दान दिया गया है।
विज्ञापन

Offering of five crores in Kashi Vishwanath more than one crore devotees reached in kashi dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं इस बार सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया था। टेंट, मैटिंग, पेयजल, ग्रिल, बिजली कूलर सहित अन्य संसाधनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।  ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इस व्यवस्था को भी करने में मंदिर प्रशासन द्वारा लगभग डेढ़ से 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिसंबर माह में इस ऐतिहासिक धाम को राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया, तब से ही श्रद्धालुओं का काशी आगमन शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed