फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Objection to the signage on the steps of the ghat

घाट की सीढ़ियों पर लगे साइनेज से ऐतराज

Mon, 22 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Objection to the signage on the steps of the ghat
स्मार्ट सिटी के तहत गंगा घाटों पर लगाए गए हेरिटेज साइनेज को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। योजना के तहत घाट की सीढ़ियों पर लग रहे लोहे के प्लेट पर अंकित धार्मिक प्रतीक चिन्ह के अपमान से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घाट पर रहने वाले साधु-संत, नाविक, पंडे और स्थानीय नागरिकों ने इसको हिंदू धर्म का अपमान बताया है, वहीं कांग्रेस ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत 5.08 करोड़ की लागत से वाराणसी के सभी घाटों पर लोहे के बड़े-बड़े साइन एज बोर्ड लगाए गए थे। इसी योजना के अंतर्गत घाट की सीढ़ियों पर पत्थरों को काट कर उस पर लोहे की प्लेटें लगाई गई हैं। इन लोहे की प्लेट पर वन लाइनर जानकारी के साथ कुछ धार्मिक प्रतीक चिह्न भी उकेरे गए हैं। इन्हीं चिह्नों पर स्थानीय लोगों को आपत्ति है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि गंगा घाट की सीढ़ियों पर मंदिर, शिवलिंग और छतरी की आकृति बना दी गई है। इसके ऊपर से लोग दिनभर घाट पर उतरते हैं। नगर आयुक्त को एक पत्र लिख कर इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed