{"_id":"67c5fdfe7ef338930e000a9a","slug":"objection-to-didiya-s-devra-song-demand-for-action-against-honey-singh-and-ragini-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : दिदिया के देवरा गाने पर आपत्ति.. हनी सिंह और रागिनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : दिदिया के देवरा गाने पर आपत्ति.. हनी सिंह और रागिनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Tue, 04 Mar 2025 12:37 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:37 AM IST
सार
हनी सिंह और रागिनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अधिवक्ता ने दिदिया के देवरा गाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और पुलिस आयुक्त से शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी से शिकायत करते अधिवक्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रैपर व सिंगर हनी सिंह और भोजपुरी गायिका रागिनी विश्वकर्मा के खिलाफ सोमवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
कहा कि हनी सिंह के नए गाने मैनिएक में दिदिया के देवरा चढ़ावले बाटे वाली लाइन से भोजपुरी भाषा की छवि धूमिल किया गया है। साथ ही, देवर और भाभी के रिश्ते को भी शर्मसार किया गया है। उन्होंने हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा पर कार्रवाई की मांग की। एसीपी सारनाथ ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन