{"_id":"6583f5966e84597deb01f5b7","slug":"nursing-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-varanasi-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी: पांच दिन पहले नौकरी करने वाराणसी आई थी नर्सिंग छात्रा, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी: पांच दिन पहले नौकरी करने वाराणसी आई थी नर्सिंग छात्रा, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले
Thu, 21 Dec 2023 01:54 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:54 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन छात्रा के पिता मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पांच दिन पहले बहुत खुश होकर नौकरी करने के लिए आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के सुंदरपुर इलाके में नर्सिंग छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा पांच दिन पहले चंदौली से वाराणसी नौकरी करने आई थी और अपनी सहेली के साथ किराए के मकान में रुकी थी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची चितईपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस के अनुसार मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
यह है मामला
चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के पौरा गांव निवासी दीपिका मौर्य (25) सकलडीहा स्थित एक नर्सिंग कालेज में तीसरे वर्ष की छात्रा थी। पांच दिन पहले चितईपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करने के लिए अपनी सहेली नरगिस के यहां सुंदरपुर के कर्मजीतपुर स्थित कमरे पर रहने आई। सहेली नरगिस की एक अस्पताल में रात की ड्यूटी थी और दीपिका कमरे में अकेली थी। सुबह जब नरगिस अपने कमरे पर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर रोशनदान से झांका तो दीपिका पंखे की कुंडी में दुपट्टे से फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
सूचना पर पिता लल्लू मौर्य भी परिजनों के साथ पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह पांच दिन पहले काफी खुश होकर शहर में नौकरी करने आई थी। चितईपुर थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छात्रा के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। जगदीशपुर निवासी रोशन अली उर्फ सनी (24) रात में परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो रोशन अली पंखे की कुंडी में मफलर का फंदा बनाकर लटका था। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या करने के पीछे वजह कुछ भी नहीं है।