फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   nurse will fly tricoulor in commisnorry

यूपी: कोरोना योद्धाओं के सम्मान में अनुराधा फहराएंगी कमिश्नरी में झंडा, साथ ही अमर उजाला संग दें पैगाम, मिलकर कहें मां तुझे प्रणाम

Thu, 13 Aug 2020 01:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
nurse will fly tricoulor in commisnorry
नर्स अनुराधा। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के खिलाफ जारी जंग के साथ ही कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भी तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना योद्धाओं के सम्मान में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अभिनव प्रयास किया है। कोरोना मरीजों की सेवा कर अनूठी मिसाल पेश करने वाली दीनदयाल अस्पताल की संविदा नर्स को स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण का मुख्य अतिथि बनाया गया है। कमिश्नरी में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि को पूरे सम्मान के साथ लाया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, देश के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला अपने पाठकों और व्यूवर्स के साथ खास आयोजन कर रहा है। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और करवाने की अपनी जिम्मेदारी के साथ मां तुझे प्रणाम के अभिनव अभियान के लिए देशव्यापी डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। पिछली बार की अपार सफलता के बाद अमर उजाला के इस साल होने वाले अभियान मां तुझे प्रणाम के लिए आप सभी तैयार हो जाइए। आयोजनों का हिस्सा बनने, प्रतियोगिताओं में अपनी और अपने बच्चों की प्रतिभा दिखाने के लिए। साथ ही भारत माता को एक साथ मिलकर अनूठे अंदाज में प्रणाम करने के लिए।
विज्ञापन



इसके लिए मंडलायुक्त की फ्लीट और गाड़ी उन्हें घर से लेकर आएगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने पिछले साल से निचले क्रम के कर्मचारियों के सम्मान के लिए यह पहल की थी। इसमें लीक से हटकर समाज को प्रेरणा देने वाली सफाई कर्मचारी चंदा ने पिछले साल बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया था। इस बार कोरोना मरीजों की सेवा कर अलग पहचान बनाने वाले अनुराधा को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी प्रतियोगिताएं, ऐसे ले सकते हैं हिस्सा
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी यह प्रतियोगिता। माताएं अपने बच्चों को पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करके उनकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकती हैं। टॉप-10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।

चित्रकला प्रतियोगिता : तस्वीर आजादी की
यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से 10 के बच्चों के लिए होगी। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर और ई-मेल पता स्पष्ट लिखा होना चाहिए। प्रत्येक कक्षा के तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

लेखन प्रतियोगिता : देश के नाम पैगाम
यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। पहली कैटेगरी में 17 से 22 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कैसे और कब तक भेजनी है प्रविष्टि
पंजीकरण तथा अपनी प्रविष्टि mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार पत्र तथा mtp.amarujala.com पर घोषित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का उठाएं लुत्फ
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। जरा याद करो कुर्बानी नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम को सात बजे से होगा। इसमें देश के चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। इसमे जानेमाने कवि अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

ठहरें 52 सेकंड, सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकंड दें और साथ मिलकर सुर मिलाएं। राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए ‘कार्यक्रम के समर्थन में’ पर जाकर शपथ भी लें।

यह हैं कार्यक्रम सहयोगी
माँ तुझे प्रणाम के टाइटल स्पॉन्सर अशोक इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पावर्ड बाई संकल्प ट्यूटोरियल्स और रेडियो पार्टनर रेडियो मिर्ची है। माँ तुझे प्रमाण के कार्यक्रम की जानकारी के लिए मिर्ची मस्तमौला गौरव को सुनिए शाम 5 से 7 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed