फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NPR camera sensors are faulty 250 wrong challans issued every month in varanasi

अव्यवस्था: NPR कैमरे के सेंसर खराब, हर माह 250 का गलत चालान; 100 वाहनों पर दूसरी गाड़ियों के नंबर प्लेट

Sun, 25 Aug 2024 02:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 02:44 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में तकनीकी अव्यवस्था के कारण लोग शिकायतें लेकर यातायात कार्यालय पहुंच रहे हैं। जिले में तकरीबन एक हजार लोगों को चालान प्रतिदिन हो रहा है। कैमरे का सेंसर ठीक से काम न करने के कारण यह दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
NPR camera sensors are faulty 250 wrong challans issued every month in varanasi
इन कैमरों से निगहबानी कर होते हैं वाहनों के चालान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में इस समय चालान किसी वाहन का काटा जा रहा है और कट किसी और का जा रहा है। वाहन स्वामी अपना चालान लेकर ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल यातायात पुलिस के एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के फेस-1 से रोजाना एक हजार के अधिक चालान किए जा रहे है, लेकिन स्वचालित नंबर-प्लेट पहचान (एनपीआर) कैमरा के सेंसर सही से काम नहीं कर रहे हैं। जिस कारण कैमरा गलत नंबर रीड कर ले रहा है।
विज्ञापन


इससे गलत गाड़ी का चालान कट जा रहा है। वहीं शहर में 100 वाहनों को चिह्नित किया गया है, जो दूसरे का नंबर प्लेट लगाकर चल रहे हैं। जिन पर सिटी कमांड सेंटर नजर बनाए हुए है। यातायात पुलिस कार्यालय में गलत चालान होने की हर महीने 250 शिकायतें आ रही हैं। यहां से सिटी कमांड सेंटर भेजकर उसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि एनपीआर कैमरा अल्फाबेट रीड नहीं कर पा रहा है। जिसकी वजह से गलत चालान कट रहा है। कुछ नंबर प्लेट की बनावट भी ऐसी होती है, जिसकी दिक्कत हो रही है। कई लोग चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट छिपाते है, जिससे कैमरे का सेंसर गलत नंबर रीड कर देता है। 

NPR camera sensors are faulty 250 wrong challans issued every month in varanasi
इन कैमरों से निगहबानी कर होते हैं वाहनों के चालान। - फोटो : अमर उजाला

केस 1- वाहन घर पर, कटा चालान
सारनाथ के गुलाब चंद्र की गाड़ी घर पर खड़ी थी, लेकिन सुबह 9:56 मिनट पर उनका वाहन का चालान हो गया। क्योंकि जो गाड़ी चला रहा था उसने हेलमेट नहीं लगाया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और उनके वाहन की नंबर प्लेट किसी दूसरे वाहन में लगने की बात कही। 

केस 2- स्कूटी का गलत चालान
सोनारपुरा की रहने वाली रीमा की स्कूटी का चालान हो गया था, जबकि उनकी स्कूटी घर पर खड़ी थी। सुबह उनके फोन पर चालान का मैसेज आया तो उन्होंने इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सिटी कमांड सेंटर को मामले की जांच के लिए कहा है।

केस 3- पार्किंग में गाड़ी, चालान
परमानंदपुर के रहने वाले बहादुर यादव के भी स्कूटी का चालान सुबह रथयात्रा पर हो गया। इसमें यह दिखाया गया कि उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया है। जबकि वह उस समय अपने ऑफिस में बैठे थे, और उनकी गाड़ी पार्किग में खड़ी थी। जब उन्होंने इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed