{"_id":"59d4c1494f1c1bb6538b5925","slug":"now-you-can-carry-handbag-without-stam-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सहित 10 और एयरपोर्ट पर बिना मुहर लगाए विमान में ले जा सकेंगे हैंडबैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सहित 10 और एयरपोर्ट पर बिना मुहर लगाए विमान में ले जा सकेंगे हैंडबैग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 04 Oct 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट
- फोटो : SELF
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित देश के दस हवाई अड्डों पर जल्द ही यात्रियों के हैंडबैग पर स्टैंप लगाने की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। बहुत जल्द इसका ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल सफल रहने पर महीने के अंत तक स्टैंप फ्री हैंड बैगेज व्यवस्था से यह एयरपोर्ट भी जुड़ जाएगा।
देश के 17 एयरपोर्ट पहले ही स्टैंप फ्री हो चुके हैं। वाराणसी समेत दस और हवाईअड्डों को अब इस व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी है। इससे न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत होगी बल्कि उनका समय भी बचेगा।
दरअसल, हैंड बैगेज पर मुहर के साथ सुरक्षा एजेंसी यह सुनिश्चित करती है कि उसमें हथियार या कोई अन्य प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जाई जा रही है।
कोई यात्री अपने हैंड बैग पर स्टैंप लगाना भूल जाता है तो सुरक्षा अधिकारी उसे वापस कर देते हैं और फिर उसे डिपार्चर से वापस एराइवल हॉल तक की दौड़ सिर्फ स्टैंप लगाने के लिए लगानी पड़ जाती है।

Trending Videos
इन हवाईअड्डों पर शुरू होगा ट्रायल
बाबतपुर एयरपोर्ट
वाराणसी के अलावा जिन हवाईअड्डों पर यह ट्रायल शुरू होना है, उनमें अमृतसर, चंडीगढ़, उदयपुर, डिब्रूगढ़, नागपुर, मंगलोर, त्रिची, पुणे और रांची शामिल हैं।
दिल्ली, मुंबई, कोचिन, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, लखनऊ, त्रिवेंद्रम, पटना, चेन्नई एयरपोर्ट पर यह व्यवस्था पहले से लागू है।
सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेड सुब्रत झा ने बताया कि ट्रायल के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पर यह सुविधा इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी।