{"_id":"61db2b1d8a91cc41ed5b7968","slug":"now-the-parties-started-virtual-meetings-and-meetings-varanasi-news-vns6326989134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पार्टियों ने शुरू की वर्चुअल सभा और बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पार्टियों ने शुरू की वर्चुअल सभा और बैठकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने 15 तक रैली, जुलूस, सभा पर रोक लगाई है। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने वर्चुअल सभा, ऑनलाइन बैठकें शुरू कर दी है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप आदि पार्टियों की ऑनलाइन बैठकें चल रही हैं। सभी पार्टियां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में लग गई है। उन्हें पार्टी हाईकमान के निर्देश और आयोग के नियम कानून से अवगत कराया जा रहा है ताकि आदर्श आचार संहिता के चक्कर में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता न फंसने पाए।
इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि हम लोगों को जो सभा और बैठक करनी थी वह पहले हो चुकी है। इस समय ऑनलाइन बैठक के जरिए कार्यकर्ता को अलग-अलग काम बांटे जा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि ऑनलाइन बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है। आयोग के नियम कानून का कठोरता से पालन करने को कहा गया है। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश भारती ने कहा कि बसपा अनुशासन की पार्टी है। पार्टी हाईकमान से जो निर्देश मिले हैं। उसी के अनुसार काम किया जा रहा है। ऑनलाइन बैठक चल रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि आनलाइन बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। बूथों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। आप के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि उनकी लगातार वर्चुअल बैठकें हो रही हैं। सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने कहा कि आनलाइन बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है।