{"_id":"60b13664754900781b1fbcdc","slug":"now-students-of-sampurnanand-sanskrit-university-will-study-on-slate-app-preparation-of-mou-with-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब 'स्लेट' पर पढे़ंगे संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र, संपूर्णानंद और लखनऊ यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 'स्लेट' पर पढे़ंगे संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र, संपूर्णानंद और लखनऊ यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू की तैयारी
Sat, 29 May 2021 12:03 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 May 2021 12:03 AM IST
सार
स्लेट एप से सफेद बोर्ड पर अध्यापन एवं वेबिनार आदि आसान, पारदर्शी और श्रेष्ठतम तरीके से किया जा सकेगा। स्लेट एप का उपयोग लैपटॉप, कंप्यूटर एवं मोबाइल फोन पर आसानी से किया सकता है।
विज्ञापन
स्लेट एप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र अब स्लेट एप पर पढे़ंगे। संपूर्णानंद और लखनऊ विश्वविद्यालय के बीच ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए शैक्षिक समझौते की तैयारी की जा रही है। जल्द ही दोनों विश्वविद्यालय के बीच होने वाले समझौते के तहत स्लेट एप का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आलोक कुमार ने कहा कि स्लेट के अंतर्गत विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शिक्षा सामग्री एवं ऑनलाइन टेस्ट भी कराया जाएगा तथा विद्यार्थी एसाइनमेंट भी पूर्ण कर जमा कर सकेंगे। उनकी कक्षा में उपस्थिति की निगरानी भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
स्लेट से सफेद बोर्ड पर अध्यापन एवं वेबिनार आदि आसान, पारदर्शी और श्रेष्ठतम तरीके से किया जा सकेगा। स्लेट का उपयोग लैपटॉप, कंप्यूटर एवं मोबाईल फोन पर आसानी से किया सकता है। कुलपति प्रो. राय ने बताया कि स्लेट को बनाने में नई शिक्षा नीति के निर्देशों का पालन करते हुए शैक्षिक गुणवता का ध्यान रखा गया है। समझौते के बाद स्लेट के बारे में संपूर्ण प्रशिक्षण लखनऊ विवि के प्रशिक्षित आचार्य यहां आकर अध्यापकों को देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
स्लेट एप के ये हैं फायदे
- -मल्टी फॉर्मेट सपोर्ट जैसे टेक्स्ट, पीपीटी, वीडियो, ऑडियो
- - वैश्विक कक्षा अनुभव।
- - 24*7 ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच
- -ऑनलाइन आधारित टाइम टेबल सक्षम करता है
- -छात्र उपस्थिति की निगरानी
- -छात्र उपस्थिति सक्षम करता है
- -आसान, पारदर्शी और स्टैंडर्ड
- -व्याख्यान साझा करने को प्रोत्साहित करता है
- -वेबिनार आदि इस पर आयोजित कर सकते हैं।