{"_id":"99e75adc9ffbf182e5e7a4a81a59c1d9","slug":"now-sampurnand-sanskrit-universitys-exam-will-start-25-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 25 मई से होंगी संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 25 मई से होंगी संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Thu, 16 Apr 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कालेजों में 28 अप्रैल से होने वाली परीक्षाएं अधूरी तैयारियों के कारण टाल दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं 25 मई से शुरू होंगी। 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक में ये फसले हुए। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम है, उन्हें प्राइवेट परीक्षा का मौका दिया गया है।
कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र ने बताया कि ऐसे संस्थागत छात्र जो नियमित मानक की अर्हता पूरी नहीं करते, वे परीक्षा फार्म नहीं भर पाएंगे। ऐसे छात्र निर्धारित फीस जमा कर प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में फार्म भर सकेंगे। यह सुविधा शून्य प्रतिशत वाले छात्रों पर लागू नहीं होगी। संस्थागत छात्र 19 से 26 अप्रैल तक जबकि भूतपूर्व छात्र, बैक पेपर, व्यक्तिगत एवं एक विषय की परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। वहीं, बैठक में तय हुआ कि सारे प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय प्रेस में ही छापे जाएंगे। इसके लिए प्रेस मैनेजर को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही परीक्षावधि तक विश्वविद्यालय में अवकाश निरस्त कर दिए गए। इसके बाद हुई कार्य परिषद की बैठक में परीक्षा समिति के निर्णयों पर मुहर लगी।