{"_id":"62431b464b45011c797d0b39","slug":"now-professor-will-handle-the-responsibility-of-registrar-and-examiner-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: अब प्रोफेसर संभालेंगे कुलसचिव और परीक्षा नियंता की जिम्मेदारी, विश्वविद्यालय में दो संयुक्त कुलसचिव पहले से ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: अब प्रोफेसर संभालेंगे कुलसचिव और परीक्षा नियंता की जिम्मेदारी, विश्वविद्यालय में दो संयुक्त कुलसचिव पहले से ही
Tue, 29 Mar 2022 08:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:14 PM IST
सार
मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय में संयुक्त कुलसचिव एसपी माथुर की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया। प्रोफेसरों को प्रशासनिक स्तर की दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दिए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी और परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय का कार्यकाल 30 मार्च को पूरा होने के बाद अब इन दोनों पदों की जिम्मेदारी प्रोफेसरों को दी गई है। कुलपति ने महिला महाविद्यालय में भूगोल के प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह को कुलसचिव और विज्ञान संस्थान के सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर एसके उपाध्याय को परीक्षा नियंता की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
दोनों लोगों का कार्यकाल तीस मार्च को दोपहर बाद से अगले आदेश तक होगा। बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन द्वारा प्रोफेसरों को प्रशासनिक स्तर की दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दिए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में संयुक्त कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी के साथ ही डॉ. मनोज कुमार पांडेय भी संयुक्त कुलसचिव पद पर ही तैनात हैं। मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय में संयुक्त कुलसचिव एसपी माथुर की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन