{"_id":"5b9b419e867a55014118da6a","slug":"now-kids-missing-from-varanasi-children-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के शिशु गृह से सात बच्चे गायब, मंत्रालय के निर्देश पर शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के शिशु गृह से सात बच्चे गायब, मंत्रालय के निर्देश पर शुरू हुई जांच
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के बाद अब वाराणसी के लक्ष्मी शिशु गृह में रह रहे 15 में से सात बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र के अनुसार लक्ष्मी शिशु गृह ने जानकारी दी थी कि उनके यहां 15 बच्चे रह रहे हैं। बीते दिनों जब केंद्र सरकार की टीम ने यहां निरीक्षण किया तो मौके पर केवल आठ बच्चे ही मिले और सात बच्चों से संबंधित कोई विवरण नहीं मिला।
गायब सात बच्चों के बारे में लक्ष्मी शिशु गृह प्रबंधन की ओर से कोई ठोस जानकारी भी नही दी जा सकी। इसे गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने डीएम को जांच करा कर गायब बच्चों से संबंधित जानकारी देने को कहा है। गुरुवार को डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्रालय के निर्देश पर एडीएम सिटी और जिला प्रोबेशन आफिसर को जांच सौंप कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।