{"_id":"5f81e5a18ebc3e9bdd1f6ca8","slug":"now-kabirchaura-festival-will-be-five-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पांच दिवसीय होगा कबीरचौरा महोत्सव, संगीत के कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पांच दिवसीय होगा कबीरचौरा महोत्सव, संगीत के कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर
Sat, 10 Oct 2020 10:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
संत कबीर।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के कबीरचौरा महोत्सव का स्वरूप अब व्यापक करने की तैयारी है। दो दिवसीय आयोजन को अब पांच दिवसीय किया जाएगा। हर साल दिसंबर में होने वाले आयोजन की तिथि में भी बदलाव किया गया और अब यह कबीर परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विवेक दास महंत
- फोटो : अमर उजाला।
आचार्य महंत विवेक दास ने बताया कि कबीरचौरा महोत्सव दो दिनों तक होता था, लेकिन इसको अब पांच दिवसीय करने का प्रयास है। महोत्सव का आयोजन अब माघ एकादशी पर हर साल किया जाएगा। यह कबीर साहब का परिनिर्वाण दिवस है और इस बार 24 फरवरी को पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. उत्तमा दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
कबीरचौरा महोत्सव के मंत्री रविंद्र सहाय ने बताया कि कबीरचौरा महोत्सव एक ऐसा मंच है जहां कबीर के साथ संगीत के महान कलाकारों के सम्मान में आयोजन किया जाता है। इस बार पांच दिवसीय आयोजन होने से कला और संगीत के कलाकारों को व्यापक रूप से प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कला संयोजन की जिम्मेदारी बीएचयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उत्तमा दीक्षित को दी गई है।