फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now e-buses will run in Varanasi city operation of diesel buses will stop charging points also be made

Varanasi: अब वाराणसी शहर में ई-बसें चलेंगी, बंद होगा डीजल बसों का संचालन, दो जगह चार्जिंग प्वाइंट भी बनेंगे

Mon, 02 Jan 2023 10:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 10:14 AM IST
सार

परिवहन निगम ने वाराणसी में डीजल बसों का संचालन बंद करने का फैसला किया है। इसकी जगह ई-बसें चलाई जाएंगी। तरना और कैंट क्षेत्र में नया चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद चल रही है। 

विज्ञापन
Now e-buses will run in Varanasi city operation of diesel buses will stop charging points also be made
वाराणसी में ई-बसों का संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पर्यावरण संरक्षण और खर्च कम करने के लिए परिवहन निगम ने वाराणसी में डीजल बसों का संचालन बंद करने का फैसला किया है। इसकी जगह ई-बसें चलाई जाएंगी। मार्च 2023 तक 50 ई-बसें मिलनी हैं। अब बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। तरना और कैंट क्षेत्र में नया चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद चल रही है। 

विज्ञापन


शहर में परिवहन निगम की 103 डीजल सिटी बसें चल रही हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता है। खर्च भी ज्यादा आ रहा है। इसे देखते हुए ही जल्द ही ई-बसें चलाने का निर्णय लिया गया। अभी 50 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। मार्च तक बसों की यह संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी। इसके बाद 150 और ई-बसें मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम प्रबंधन की योजना है कि वाराणसी सिटी में कुल 250 ई-बसें चलाई जाएं। इसी हिसाब से तैयारी भी की जा रही है। तरना और कैंट क्षेत्र में नया चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी है। दोनों स्टेशन बनने का फायदा मिलेगा और एक साथ 10-10 बसें चार्ज की जा सकेंगी। मिर्जामुराद में पहले से चार्जिंग स्टेशन है। 25 किलो मीटर के दायरे में बसें चलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम (वाराणसी परिक्षेत्र) के आरएम गौरव वर्मा ने कहा कि डीजल से चलने वाली सभी सिटी बसों का संचालन बंद कराया जाएगा। मार्च तक 50 ई बसें और मिल जाएंगी। इसके लिए तरना और कैंट में चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। सुविधा के लिहाज से ई-बसें बेहतर हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed