फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now doctors will do ultrasound patients relief in varanasi district hospital

Varanasi News: जिला अस्पताल में अब मरीजों को मिलेगी राहत, डॉक्टर करेंगे अल्ट्रासाउंड; प्रशासन का फैसला

Sat, 30 Mar 2024 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 08:17 PM IST
सार

Varanasi News: मरीजों की सहूलियत को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी केंद्रों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अमर उजाला में छपी खबर के बाद जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट मांगी थी। अस्पताल के सीएमएस ने अपनी रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन
Now doctors will do ultrasound patients relief in varanasi district hospital
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनका न केवल तुरंत अल्ट्रासाउंड होगा, बल्कि उसकी रिपोर्ट भी समय पर उन्हें मिल जाएगी। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों से अल्ट्रासाउंड कराने का निर्णय लिया है। अमर उजाला में मरीजों की समस्या से जुड़ी खबर पर जिला प्रशासन ने जो रिपोर्ट मांगी थी, उसमें अस्पताल के सीएमएस ने यह रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन वाराणसी के शहरी और ग्रामीण इलाकों से आने वाले 800 से 1000 मरीजों में 100 से ज्यादा मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। फिलहाल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी की वजह से अस्पताल में जहां एक मशीन नहीं चल पा रही है, वहीं जो मशीन चल रही है, उस पर जांच कराने वालों को एक से सवा महीने तक की वेटिंग मिल रही है। इसके कारण मरीजों की बीमारी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


अमर उजाला में इस समस्या की खबर छपी तो जिला प्रशासन ने मामले की पड़ताल कर सीएमओ से रिपोर्ट मांगी। सीएमओ ने जब सीएमएस से जवाब मांगा तो पता चला कि रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण अल्ट्रासाउंड में देरी की समस्या बनी हुई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह का कहना है कि अस्पताल के विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है, जिसे अल्ट्रासाउंड करने का प्रशिक्षण दिलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट की जब तक कमी है, तब तक ओपीडी में आने वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड डॉक्टरों की टीम करेगी। इससे मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी और सीएमओ को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed