{"_id":"0a6d959b630d7917acad07ff64da8f0b","slug":"now-cms-model-of-village-dovlop-pms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएम संवारेंगे पीएम का आदर्श गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएम संवारेंगे पीएम का आदर्श गांव
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 09 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के बड़े कारपोरेट घरानों के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के गोद लिए गांव जयापुर को संवारने का बीड़ा उठाया है। शनिवार को प्रशासनिक अमला लेकर जयापुर पहुंचे नवागत जिलाधिकारी राजमणि यादव ने पंचायत भवन पर चौपाल लगाई। ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी और अन्य ग्रामीणों से गांव की वस्तुस्थिति जानी। कारपोरेट सोशल रस्पांसबिलिटी फंड से हुए कार्यों के बारे में जाना। साथ ही, गांव के विकास के लिए जरूरी कार्यों के बारे में विभागवार चर्चा की।
ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नारायण पटेल ने चौपाल में हैंडपंपों को रीबोर कराने का मसला उठाया। इस पर डीएम ने डीएम ने जल निगम को गांव के 21 हैंडपंपों को रीबोर कराने को कहा ताकि गांव में पेयजल की किल्लत न हो। प्राथमिक विद्यालय में बिजली का कनेक्शन और स्कूल की चहारदीवारी बनाने के लिए भी क्रमश: बिजली विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा। ग्राम प्रधान ने डीएम से गांव की मुसहर
बस्ती (अटल नगर) की ओर जाने वाली सड़क को सीसी रोड अथवा पिच रोड में तब्दील करने की मांग की। डीएम ने तत्काल लोक निर्माण विभाग को इस्टीमेट तैयार कर सड़क को पक्का बनाने का निर्देश दिया। खेल मैदान की मांग पर उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को कहा कि वे गांव में मैदान के लिए जमीन की तलाश करें और उसके बाद इस्टीमेट तैयार कर 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे यहां शिविर लगाकर टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करें। बीपीएल सूची
विज्ञापन
में नाम न होने से इंदिरा आवास से वंचितों का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सर्वे कराकर पात्रों को आवास बनाकर देने को कहा। इस दौरान डीएम के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी, एसडीएम सदर अंकित अग्रवाल, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल, सीएमओ, एबीएसए, जल निगम, बिजली, लोक निर्माण विभाग सहित प्रदेश सरकार के दर्जन भर से अधिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।