फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now children will get rites of road safety in school itself training of 30 teachers started in varanasi

Road Safety: अब स्कूल में ही मिलेगा बच्चों को सड़क सुरक्षा का संस्कार, बनारस में 30 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Wed, 23 Nov 2022 03:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Nov 2022 03:52 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को वाराणसी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ।  प्रदेश में अत्यधिक सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कार्यशाला आयोजित की जी रहा है

विज्ञापन
Now children will get rites of road safety in school itself training of 30 teachers started in varanasi
सड़क सुरक्षा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब स्कूल में ही बच्चों को सड़क सुरक्षा का संस्कार मिलेगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को वाराणसी जिले भर के राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि बच्चे भारत के भविष्य हैं। बचपन से ही जो संस्कार के बीज रोपे जाते हैं वह जीवन भर काम आते हैं। यह एक सराहनीय कार्य है। प्रदेश में अत्यधिक सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कार्यशाला आयोजित की जी रहा है ताकि स्कूली बच्चों में सड़क पर सुरक्षित व्यवहार संस्कार आरंभ से ही बने।

विज्ञापन

12 स्कूलों के 30 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना एक गंभीर समस्या है। इसके लिए सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 30 शिक्षकों को प्रशिक्षित कर इन्हें भविष्य में सरकारी और निजी स्कूलों में प्रशिक्षकों के रूप में उपयोग किया जायेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा स्कूलों के बच्चों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Now children will get rites of road safety in school itself training of 30 teachers started in varanasi
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

सड़क सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था मुस्कान और वेलस्पन एंटरप्राइजेज के सहयोग से 25 नवंबर तक चलने वाली कार्यशाला में 12 स्कूलों के 30 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। मुस्कान की ट्रस्टी डॉ मृदुल भसीन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का प्रतिशत सबसे अधिक है। सड़क हादसे पर नियंत्रण और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए देश भर में कार्यक्रम हो रहे हैं।

बच्चे अगर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे तो वह एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगे। इसी उद्देश्य से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। वह तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों में सड़क सुरक्षा के संस्कार डालेंगे। इस दौरान शिल्पा जायसवाल समेत शिक्षक भी मौजूद रहे।  कार्यशाला के सहयोगी वैलस्पन फाउंडेशन द्वारा उनके सीएसआर  प्रोजेक्ट इस समय उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार, और हरियाणा में भी मुस्कान फाउंडेशन के साथ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed