{"_id":"5b8e3de642c792465274c2f9","slug":"now-book-kashi-vishwanath-temple-prasad-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे मंगवाएं बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, ऑनलाइन बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे मंगवाएं बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, ऑनलाइन बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू
आलोक कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद अब पूरे देश में श्रद्धालु घर बैठे कहीं से भी मंगवा सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन प्रसाद बुकिंग की नई व्यवस्था लागू कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा मंदिर की वेबसाइट का शुभारंभ करते ही ऑनलाइन प्रसाद की सुविधा शुरू हो चुकी है। श्री काशी विश्वनाथ दर्शन वेबसाइट के माध्यम से प्रसाद से लेकर आरती के साथ ही बाबा विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन की भी सुविधा मिलेगी।
काशी विश्वनाथ मंदिर का स्पेशल प्रसाद लड्डू और पेड़ा की बिक्री ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। तिरुपति मंदिर के लड्डू की तरह ही बाबा विश्वनाथ का भी प्रसाद तैयार किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन द्वारा इसका जियोग्राफिकल इंडिकेशन(जीआई) पंजीकरण कराने की तैयारी की जा रही है।
मंदिर की वेबसाइट www.srikashivishwanath.org और www. sri kashivishwanathdarshan.com पर श्रद्धालु प्रसाद की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा मंदिर की आरती, बाबा के वीआईपी दर्शन,गेस्ट हाउस की भी बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि प्रसाद भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों के मुताबिक तैयार किया गया है। इसे कम से कम एक महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
- रुद्राक्ष, शंख, श्रीयंत्र और लालचंदन की माला भी ऑनलाइन उपलब्ध
- मंगला आरती, भोग आरती, सप्तर्षि आरती, शयन आरती की बुकिंग भी ऑनलाइन
- तीन सौ रुपये में ऑनलाइन बुकिंग पर बाबा के वीआईपी दर्शन की सुविधा