फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now biometric entry will be done in athletics competitions

वाराणसी: अब एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बायोमेट्रिक से होगी एंट्री, अगले सत्र से लागू होगा नियम 

Mon, 09 Nov 2020 12:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 09 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now biometric entry will be done in athletics competitions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब बायोमेट्रिक से एंट्री अनिवार्य होगी। इसके लिए एथलेटिक्स संघ ने एक वेबसाइट का निर्माण भी कर लिया है। जो अगले सत्र से हर प्रतियोगिताओं में लागू होगी।  इस आशय की जानकारी देते हुए यूपी एथलेटिक्स संघ के कोचिंग कमेटी अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने बताया कि अक्सर एक नाम पर कई दावेदार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन


ऐसे ही फर्जीवाडे़ को रोकने के लिए अब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने एक वेबसाइट तैयार किया है, जिस पर संघ के पंजीकृत खिलाडि़यों का डेटा और आधार कार्ड अपलोड होगा। जिसके माध्यम से वैध खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में 125 महिला और पुरुष एथलीट पंजीकृत हैं, जो आने वाले दिनों में किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए आयोजन स्थल पर एक अलग से केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद खिलाडि़यों को और कोई दस्तावेज दिखाने की जरुरत नहीं होगी। इस वर्ष कोरोना की वजह से कोई प्रतियोगिता का आयोजन तो संभव नहीं मगर अगले सत्र में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बायोमेट्रिक की सुविधा जरूर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed