फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now, along with the doctor, paramedical staff and LT will also be on call.

Varanasi News: अब चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ और एलटी भी होंगे ऑन काॅल

Tue, 28 Apr 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Now, along with the doctor, paramedical staff and LT will also be on call.
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर अब चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ व एलटी भी ऑन कॉल होंगे। जिले के महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय (एमसीएच), महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय (एमबीएस) और सौ शय्या के अलावा सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

गंभीर मरीज की सूचना मिलते ही चिकित्सक को 30 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित चिकित्सक से जवाब मांगा जाएगा। जिले में 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 125 डॉक्टरों की तैनाती है। इसमें से करीब 20 से 25 डॉक्टर विशेषज्ञ है, जो जांच पड़ताल करके मरीजों को दवा उपलब्ध कराते हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज, भदोही, डीघ, औराई, सुरियावं, भानीपुर केंद्र पर एक विशेषज्ञ डॉक्टर, एक एक पैरामेडिकल, लैब टेक्निशियन ऑन कॉल किया गया है, जो सूचना मिलने के आंधे घंटे के अंदर केंद्र पर मौजूद होंगे। ऐसा पहली बार हुआ है, जब पैरामेडिकल, एलटी को ऑन काॅल किया गया है। इससे पहले यह व्यवस्था सिर्फ डॉक्टरों पर लागू थी। सबसे पहले फोन डॉक्टर को किया जाएगा। डॉक्टर जिस पैरामेडिकल स्टाॅफ का नाम लेंगे, फिर उन्हें बुलाया जाएगा। एलटी इसलिए ऑन काॅल होंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed