{"_id":"61e1d7ab3b0046049c6bde5e","slug":"notice-to-nine-schools-for-negligence-in-vaccination-varanasi-news-vns633595532","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर नौ विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर नौ विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरों के टीकाकरण के मामले में लापरवाही बरतने पर नौ विद्यालयों को नोटिस दिया गया है। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब भी मांगा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कोविड टीकाकरण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि सीएमओ से जानकारी मिली कि जिले के नौ विद्यालय टीकाकरण में सहयोग नहीं कर रहे हैं। आदेश के बाद भी निर्धारित तिथि में विद्यालय खोलकर उन्होंने टीकाकरण नहीं कराया। इस मामले में नेहरू इंटर कॉलेज रैलिरामपुर सेवापुरी, गिरजा देवी मेमोरियल चिल्ड्रेन एकेडमी सेवापुरी, चौधरी गंगा राम माध्यमिक विद्यालय जाल्हूपुर चिरईगांव, खंडेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज चांदपुर चिरईगांव, महामाया मालती देवी इंटर कॉलेज मलहथ दबेथुआ बड़ागांव, केडी इंटरमीडिएट कॉलेज चिरईगांव, बीएसआरएन इंटर कॉलेज चिरईगांव, राजनंदन साहू इंटर कॉलेज नारायनपुर चिरईगांव, प्रेमचंद इंटरमीडिएट कॉलेज बनकट, गजापुर, सेवापुरी शामिल हैं। डीएम ने बताया कि कोविड टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने और आदेश की अवहेलना मिलने पर उक्त विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि अपना जवाब तत्काल दें। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर निलंबन के साथ ही विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के अनुसार आपराधिक कार्यवाही भी होगी।