{"_id":"66bb251745302280db03c881","slug":"notice-to-many-assistant-engineers-for-not-taking-interest-in-works-of-mp-fund-in-varanasi-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सांसद निधि के कार्यों में दिलचस्पी न लेने पर नोटिस, सीडीओ ने तीन सहायक अभियंताओं पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सांसद निधि के कार्यों में दिलचस्पी न लेने पर नोटिस, सीडीओ ने तीन सहायक अभियंताओं पर की कार्रवाई
Tue, 13 Aug 2024 02:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:49 PM IST
सार
वाराणसी में समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने तीन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही उन्होंने दो का वेतन रोकने को कहा।
विज्ञापन
सीडीओ हिमांशु नागपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीडीओ हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन में सांसद निधि, विधायक निधि और सीएसआर योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद कार्यों में दिलचस्पी नहीं लेने पर सीडीओ ने सहायक अभियंता अभियंता ग्रामीण शेखर शरण, मयंक चौधरी और प्रज्ञा परमिता को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही अभियंत्रण विभाग के नकुल रविदास और अमरेश बिंद का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सीडीओ ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए कि सांसद और विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों में प्रतिदिन पांच कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट और फोटोग्राफ उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियंता यूपी सिडको को अपूर्ण कार्यों को 15 सितंबर तक पूरा करने को कहा।
विज्ञापन