फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to BDO Cholapur and Kashi Vidyapeeth

बीडीओ चोलापुर और काशी विद्यापीठ को नोटिस

Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Notice to BDO Cholapur and Kashi Vidyapeeth
वाराणसी। विकास कार्यों की वर्चुअली समीक्षा मंगलवार को सीडीओ अभिषेक गोयल ने की। विकास कार्यों के लिए डोर टू डोर सर्वे कार्य में पात्र पाए गए लाभार्थियों को संतृप्त करने की कार्रवाई धीमी होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चोलापुर और काशी विद्यापीठ को नोटिस जारी किया। सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि 25 तक हर हाल में 50 प्रतिशत लाभार्थियों को संतृप्त करें।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि मनरेगा से बन रहे अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण होगा। हर ब्लॉक से अमृत सरोवरों का चयन कर वहां ध्वजारोहण स्टैंड का निर्माण कराने को कहा। ब्लॉकों को 15 अमृत सरोवरों के संबंध में सूचना दो दिनों के भीतर जिला स्तर पर फीड कराने को कहा। मनरेगा में पौधरोपण के लिए लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस का सृजन कम हुआ है। इसका मतलब गड्ढों की खोदाई नहीं हुई है। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुसार खोदे गए गडढों की फोटो एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। मानव दिवस सृजन के लिए मस्टररोल जारी करें। सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण मनरेगा से कराना है। अभी 83 ग्राम पंचायतों में ही खेल मैदान की कार्ययोजना बनी है। इसके सापेक्ष 17 जगहों पर काम शुरू है। एक सप्ताह के अंतदर सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान चिह्नित कर निर्माण कराने को कहा।
विज्ञापन

इनसेट
मरम्मत हुए हैंडपंपों की कराएं जांच
31 मार्च तक जिले में 19018 हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई है। कुल स्थापित हैंडपंपों के सापेक्ष 50 प्रतिशत हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई है। निर्देश देने के बाद भी हैंडपंपों की मरम्मत का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 6600 हैंडपंप की मरम्मत हुई है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को मरम्मत कराए गए हैंडपंपों की जांच कराने को कहा। चेताया कि फर्जीवाड़ा मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जिन किसानों की केवाईसी नहीं होगी, उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी। इसके लिए किसान सम्मान निधि के पात्रों की केवाईसी पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed