फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice issued for violation of code of conduct against comgress leader in varanasi for 2000 pamphlets with photos of Rahul and Priyanka gandhi

वाराणसी: वाहन जांच में मिले राहुल- प्रियंका के फोटो लगे 2000 पंपलेट, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष को नोटिस

Thu, 27 Jan 2022 11:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jan 2022 11:44 PM IST
सार

वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की टाटा सफारी में कांग्रेस पार्टी के प्रचार सामग्री के रूप में लगभग 2000 पंपलेट पाया गया। पंपलेट में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की फोटो लगी है, 

विज्ञापन
Notice issued for violation of code of conduct against comgress leader in varanasi for 2000 pamphlets with photos of Rahul and Priyanka gandhi
अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने जारी किया आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस - फोटो : Social Media

विस्तार

अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। उन्हें 48 घंटे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अगर इस अवधि में उनकी ओर से जवाब नहीं मिलता तो यह माना जाएगा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है।

विज्ञापन


ऐसा होने पर निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की टाटा सफारी में कांग्रेस पार्टी के प्रचार सामग्री के रूप में लगभग 2000 पंपलेट पाया गया। पंपलेट में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की फोटो लगी है।
विज्ञापन


मगर चुनाव आयोग के अनुसार मुद्रक व प्रकाशन करने वाले का नाम उल्लिखित नहीं है, जो आदर्श आचार संहिता की धारा-127(क) के उल्लंघन की परिधि में आता है। अपर नगर मजिस्ट्रेट अंशिका दीक्षित ने बताया कि एसएसटी टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उस दौरान यह प्रचार सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढें:  भाजपा विधायक के पिता को सपा ने बनाया प्रत्याशी, पूर्वांचल की इस सीट पर पिता और पुत्र में जंग संभव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed