{"_id":"609446cb8ebc3ebced7bb53c","slug":"not-only-registration-for-vaccination-but-also-waiting-for-vaccine-city-news-vns588313521","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए पंजीकरण ही नहीं वैक्सीन का भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए पंजीकरण ही नहीं वैक्सीन का भी इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर रोजाना लाइन तो लग रही है, लेकिन टीका नहीं होने से लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अगर किसी ने पहली डोज लगवाई है तो नियमानुसार दूसरी डोज भी वही वैक्सीन लगनी चाहिए, लेकिन जिले के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन का संकट होने की वजह से लोगों को भटकना पड़ रहा है। वहीं, पंजीकरण के बाद भी तारीख नहीं की परेशानी तो पहले से ही बनी हुई है। युवाओं को भी टीका लगवाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। 45 साल से अधिक आयु वाले बहुत सारे लोगों ने पहली डोज लगवाई है लेकिन उन्हें दूसरी नहीं लग पा रही है। लोग एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक चक्कर काट रहे हैं। कहीं भी सही जवाब नहीं मिल पा रहा है।
पंजीकरण के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
18 से 44 साल वालों के लिए एप पर पंजीकरण की बाध्यता है, लेकिन 45 साल वालों का मौके पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसमें 18 से 44 साल के लोग जो कि एप पर पंजीकरण तो करा ले रहे हैं, लेकिन तिथि, समय न मिलने की वजह से परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को युवा भटकते रहे। हालांकि जिन्हें पहले से समय और स्लॉट मिला था, उन लोगों का टीकाकरण जिला महिला अस्पताल, आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट सहित अन्य केंद्रों पर किया गया।