फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Not accepting the appeal of the director, now the emergency service will stop

नहीं मान रहे निदेशक की अपील, अब ठप करेंगे इमरजेंसी सेवा

Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Not accepting the appeal of the director, now the emergency service will stop
बीएचयू में 27 नवंबर से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों पर फिलहाल आईएमएस निदेशक की अपील का कोई असर नहीं पड़ रहा है। अब तक दो बार की अपील के बाद भी उनकी हड़ताल जारी है। सातवें दिन भी डॉक्टरों ने आईएमएस परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी रखा। शाम को कैंडिल मार्च निकालकर भी जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर अब मांगें नहीं मानी गई तो वह इमरजेंसी में भी सेवा ठप कर देंगे।
विज्ञापन

नीट पीजी में काउंसिलिंग में देरी के विरोध में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर शुक्रवार को अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन सेंटर के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और करीब आधा घंटे तक यहां भी नारेबाजी किया। इधर दूर दराज से इलाज के लिए आए मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटो लाइन में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान द्वितीय वर्ष के जूनियर डॉक्टरों ने तृतीय वर्ष के डॉक्टरों से भी कामकाज न ठप करने की अपील की , जिस पर कुछ डॉक्टर इनके समर्थन में भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed