{"_id":"60266c991836d4100a4734c6","slug":"northern-railway-men-s-union-official-vocal-about-apprentice-yuva-haq","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अप्रेंटिस युवा हक को लेकर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी मुखर, कैंट रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अप्रेंटिस युवा हक को लेकर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी मुखर, कैंट रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन
Fri, 12 Feb 2021 05:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 12 Feb 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते संगठन के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में अप्रेंटिस युवा हक को लेकर रेलवे यूनियन आंदोलित है। पाठ्यक्रम पूरा होने के बावजूद रेलवे अप्रेंटिसों के लिए अलग से भर्ती परीक्षा कराने से खफा नार्दन रेलवे मेंस यूनियन वाराणसी की तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में भोजनावकाश के दौरान अप्रेंटिस युवा हक की आवाज को बुलंद किया गया। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन को एक पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि अप्रेंटिस अभ्यर्थी जब डिग्री पूर्ण कर चुके हैं तो उनकी रेलवे में सीधी भर्ती होनी चाहिए न कि कोई अलग से कोई किसी प्रकार की परीक्षा देनी पड़े। इस दौरान न्यू पेंशन स्कीम को बंद करके पुरानी पेंशन योजना को चालू करने, अप्रेंटिसों की रेलवे में शीघ्र भर्ती, रात्रि भत्ते की पुरानी योजना को लागू करने, भारतीय रेल को निजीकरण व निगमीकरण होने से रोकने, डीए का भुगतान कराने, एचआरएमएस से संबंधित त्रुटियों को जल्द ठीक कराने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में तीन शाखाओं के शाखा मंत्री, शाखा अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन