{"_id":"64a16afa02e15138830bec8b","slug":"non-vegetarian-food-will-not-be-available-in-trains-going-to-bihar-and-jharkhand-varanasi-news-c-20-vns1013-276773-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिलेगा मांसाहारी भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिलेगा मांसाहारी भोजन
विज्ञापन
बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिलेगा मांसाहारी भोजन
- सावन में स्टेशन और ट्रेनों में शाकाहारी भोजन, फलाहार की व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सावन में रेल यात्रियों को मांसाहारी भोजन नहीं मिलेगा। वाराणसी कैंट से होकर बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में चार जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह के दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा। इसकी तैयारी में आईआरसीटीसी लखनऊ की इकाई जुटी है। ट्रेनों में फलाहार की व्यवस्था रहेगी। वाराणसी में कांवरियों और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ आती है। इस बार दो करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। कैंट, बनारस स्टेशन और वाराणसी सिटी स्टेशन पर यात्रियों का दबाव रहता है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि वाराणसी से बिहार होते हुए झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। इसलिए बिहार व झारखंड जाने वाली ट्रेनों में शाकाहारी भोजन परोसने की तैयारी कर ली गई है। इस बार सावन दो माह का है। आईआरसीटीसी लखनऊ के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में मांसाहारी भोजन नहीं मिलेगा।